बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर। मोहल्ला नई बस्ती में नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासा दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि हल्की सी बरसात होने पर नालियों एवं नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। मोहल्ले के रमेश कुमार, संतोष, सुशील, राहुल, माजिद व कल्लू आदि ने प्रशासन से नालों की सफाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...