अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में सड़कों का विकास तो हो रहा लेकिन कार्यदायी संस्थाएं आम नागरिकों पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ रही हैं। रामपथ और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के बीच बसे दो मोहल्लों में 500 घरों की जल निकासी ठप हो गयी है। लोगों को दुर्गन्ध और गंदे पानी के बीच जीवन यापन करना मजबूरी है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से सटे मोहल्लों की गलियों में सीवर के चेंबर उफना रहे हैं और नालिया टूट चुकी हैं। हालात इतने खराब हैं सीवर और नालियों का पानी गली की सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित है। साथ ही घरों में बीमारी का खतरा है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान नालियां तोड़कर छोड़ दी और जल निगम ग्रामीण द्वारा जल निगम शहरी के बनाये सीवर को 14 के सीवर से जोड़ नह...