बाराबंकी, अप्रैल 17 -- रामनगर। क्षेत्र के जुरौंडा गांव के मुख्य सड़क पर घरों का गंदा पानी फैल रहा है। नालियों का गंदा पानी फैलने से ग्रामीणों को आने जाने में इस समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्रक भी सौंपा लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर स्थानीय अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और समस्या वैसे ही बनी हुई है। गांव के मंदिर तक जाने वाला रास्ता भी इसी सड़क से होकर गुजरता है, जिससे गंदे पानी की वजह से श्रद्धालुओं को भी असुविधा होती है। यह भी पढ़ें- नालियां चोक होने से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी गांव के ही राजकरण ने बताया कि जब भी कोई वाहन गुजरता है तो गंदा पानी उनकी दुकानों में घ...