औरैया, मार्च 17 -- कंचौसी, संवाददाता। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढीकियापुर के मजरा जोगी डेरा में नालियों की सफाई न होने से स्थिति गंभीर हो गई है। चोक नालियों के कारण घरों का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य रास्तों पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को कीचड़ और दुर्गंध के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बंद हो गया है और नालियां जगह-जगह जाम पड़ी हैं। सूरज नाथ सपेरा, संजू नाथ, लौंग नाथ, रामपाल, मिर्चा नाथ समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को अवगत कराया गया,...