औरैया, अप्रैल 2 -- कंचौसी, संवाददाता। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर के कंचौसी स्थित मुख्य मार्ग पर अंबेडकर तिराहे के पास नालियां चोक होने से सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर जमा होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आगे पानी की समुचित निकासी न होने के कारण गंदा पानी तिराहे पर ही रुका हुआ है। लंबे समय से जलभराव रहने के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कंचौसी-ककोर मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। जलभराव के कारण लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार सौरभ सिंह, चतुर सिंह, लारा गुप्ता और मंटू गुप्...