बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच। पुअर हाउस कुष्ठ विकलांग आश्रम सोसाइटी की ओर से नाले की सफाई कराने की मांग की गई है। आश्रम के प्रबंधक भोला कुरैशी ने बताया कि कुष्ठ आश्रम सलारगंज में नाला बनने के बाद उकी सफाई नहीं कराई गई है। नाला पट गया है। मच्छरों की तादाद बहुत हो गई है, जिससे आस-पास के लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। धनीराम, नूरुद्दीन शाह, कृष्णा, अवधेश मौर्य, अरशद, गुड्डू आदि ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर नाले की सफाई करवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नाला साफ कराने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...