नाला सफाई में लापरवाही पर भड़के विधायक मैथानी
कानपुर, जून 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के मसवानपुर से लोहियावती पुलिया तक फैले राफाका नाले की सफाई में लापरवाही को लेकर विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने आशंका जताई है कि समय रहते नाले की समुचित सफाई नहीं हुई तो बरसात में क्षेत्र गंभीर जलभराव की चपेट में आ सकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड-आठ के क्षेत्रीय निवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं कि नगर निगम द्वारा नाला सफाई का ठेका दिए जाने के बावजूद कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो रहा है। वर्तमान में नाला घास-फूस, झाड़ियों और कूड़े-कचरे से भरा पड़ा है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- लाइव ::: तैरता कचरा बता रहा नालों की सफाई की हकीकत इस लापरवाही से पहली ही भारी बारिश में सरांय, लोहियावती पुलिया औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.