वाराणसी, मई 8 -- ​वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को पांडेयपुर, आशापुर, सारनाथ क्षेत्र में चल रहे नाला सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया। नाला सफाई के कार्य की धीमी गति और लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताई। ​नगर आयुक्त ने नालों से सिल्ट निकालने के 24 घंटे में इसे निस्तारित कराने का निर्देश दिया। कहा कि सड़कों पर सिल्ट छोड़ने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से खुले नालों को तत्काल ढंकने का निर्देश दिया। कहा, मानसून से पहले सभी मुख्य नालों की सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। इस दौरान पार्षद राजकुमार चौधरी, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...