वाराणसी, मई 13 -- ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महमूरगंज, बिरदोपुर में नाला सफाई के तीन दिन बाद भी सिल्ट न उठाने पर कार्यदायी संस्था पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार को क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान यह लापरवाही मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने समर्थ इंटरप्राइजेज पर जुर्माना लगाया। साथ ही निगरानी में लापरवाही बरतने पर जेई पंकज पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। क्षेत्र में नाला सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई है। ​निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों और भवन स्वामियों द्वारा नालों पर पक्का निर्माण दिखा। जिससे सफाई कार्य में बाधा आ रही है। यह भी पढ़ें- जलजमाव से निपटने के लिए डीएम सख्त, मई के अंत तक नाला निर्माण पूरा करने दिया निर्देश नगर आयुक्त ने हर जोन में विशेष टीमों का गठन करके ऐसे अतिक्रम...