बहराइच, जुलाई 10 -- रुपईडीहा। एनएच 927 पर नाला सफाई के दौरान कोडीन युक्त शीशियों की बरामदगी अपने आप में भयावह तश्वीर पेश कर रही है। पूरा नाला इन कोडीन युक्त शीशियों से पटा पड़ा है। यह सिद्ध है कि रुपईडीहा मे कितने व्यापक पैमाने पर इन कोडीन युक्त शीशियों की बिक्री हो रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ही नही बल्कि नेपाल का युवावर्ग रुपईडीहा आकर ये शीशियां गटकता है व शीशियां फेंक कर चला जाता है। इन शीशियों की बरामदगी से संबंधित विभाग की कार्य प्रणाली की पोल खुल गयी है। यह भी पढ़ें- Araria News: नेपाली जवानों ने नशीली दवा के साथ एक को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...