कोडरमा, मई 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम यह भी पढ़ें- जागा नगर निगम, मानसून से पहले कोकर में नालों की सफाई शुरू आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने नौ दिनों तक मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर अभियान चलाया। इस अभियान का सीधा फायदा यहां की लाखों जनता को मिला। झुमरीतिलैया के झंडा चौक के पास पुल के नीचे कई साल से नाले की सफाई नहीं करायी गई थी। उसकी सफाई अभी युद्धस्तर पर जारी है। नगर परिषद की ओर से मानसून से पहले बड़े नालों के साथ वर्षों से बंद पड़ी नालियों की भी युद्धस्तर पर सफाई शुरू कर दी गई है। नालों की सफाई शुरू होने से झुमरीतिलैया के लोग खुश हैं। सभी ने कहा कि मानसून नजदीक आने के बावजूद नालों की सफाई नहीं होने से जलजमाव की चिंता बढ़ रही थी। लेकिन हिन्दुस्तान ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर नगर परिषद झुमरीतिलैया के...