प्रयागराज, मई 23 -- शहर में नालों की सफाई के लिए 2700 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। हकीकत में आधे से भी कम मजदूर काम कर रहे हैं। जोन तीन के तेलियरगंज क्षेत्र में एक स्थान पर 20 मजदूरों की तैनाती की गई। मौके पर सिर्फ चार मजदूर काम करते मिले। इसी प्रकार अल्लापुर, सलोरी, गोविंदपुर में भी कम मजदूर लगाए जाने की शिकायत की गई है। मजदूरों की संख्या कम होने के सवाल अपर नगर आयुक्त सदाब असलम ने कहा कि गर्मी की वजह से मजदूर कम हैं। मजदूरों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। नाला सफाई को लेकर गंभीर महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा से पहले अतिक्रमणकारियों को दी अतिक्रमण हटाने के चेतावनी इसमें भी बारिश शुरू होने से पहले नाला सफाई का काम पूरा करने को कहा गया। महापौर ने नाला सफाई में तेजी लाने के लिए...