हाथरस, जून 10 -- हाथरस। शहर में में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आगामी वर्षा ऋतु के दौरान संभावित जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 3 और वार्ड नंबर 28 के क्षेत्रों पर नाला सिल्ट सफाई कार्य का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कमी पाए जाने पर निर्देश दिए।

नाले का निरीक्षण डीएम अतुल वत्स ने शहर के आगरा रोड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के समीप स्थित प्रमुख नाले का विशेष रूप से निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने नाले की गहराई को बांस के माध्यम से मापा, नालों में कूड़ा-करकट, पॉलीथिन आदि जमा होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नालों की सफाई कराने के साथ ही कूड़ा हटवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नालियों एवं नालों से निक...