बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गजेटियर से संबंधित सूचनाएं एवं अभिलेख आवश्यक जानकारी एवं तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए तथा नगर निकायों की आय में वृद्धि के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। एडीएम ने सभी नगर निकायों में संचालित नाला सफाई अभियान की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नाला सफाई कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी सफाई कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।...