नाला सफाई अभियान शुरू, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हटाई सिल्ट
इटावा औरैया, जून 8 -- ऊसराहार। ऊसराहार में दस वर्षों से जाम पड़ी नालियों की सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है। नालियों में जमा सिल्ट और गंदगी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है जबकि निकाली जा रही गंदगी को कस्बे से बाहर ले जाने के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाई गई हैं। सफाई अभियान शुरू होने से कस्बे के लोगों ने राहत जताई है। प्रशासन ने हाल ही में व्यापारियों और दुकानदारों को नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सफाई कार्य को तेज गति से शुरू कराया गया है। जेसीबी मशीन नालियों में जमा मिट्टी और कचरे को निकाल रही है, जिसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से सीधे कस्बे से बाहर निर्धारित स्थान पर डाला जा रहा है। सफाई अभियान के दौरान यह भी देखने को मिला कि कुछ व्यापारियों ने नालियों पर किए गए अतिक्रमण को बचाने के उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.