भदोही, अप्रैल 28 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित नाले में शौचालय का पाइप मिलाने वाले दो दर्जन लोगों को नोटिस जारी कर दी है। नपं द्वारा नोटिस जारी करते हुए हिदायत दी गई कि एक सप्ताह के अंदर पाइप को नहीं निकाला गया तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने के साथ ही जुर्माना भी वसूली होगी। नगर पंचायत सुरियावां के चेयरमैन विनय चौरसिया ने बताया कि दो दर्जन ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया गया है जो शौचालय का पाइप सीधे पानी निकासी को बने नाले में मिलाए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए नेाटिस भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप एक सप्ताह के अंदर नाले से पाइप निकालने के साथ ही स्वयं शौचालय सोख्ता नहीं बनवाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते...