चक्रधरपुर, मार्च 12 -- बंदगांव। कराईकेला थाना क्षेत्र के बाईसाई से तिलोपदा जाने वाले सड़क के किराने नाला से मछली पकड़ने के दौरान एक नवजात बच्ची का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ बच्चे नाला में मछली पकड़ रहे थे, इसी दौरान नाला में एक नवजात बच्ची का शव मिला। इसके बाद गांव में हड़कम्प मच गई है। आनन फानन में इसकी सूचना कराईकेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...