जामताड़ा, मार्च 7 -- नाला में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त नाला। प्रतिनिधिअवैध खनन व बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार व पुलिस बल के साथ नाला थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान परिहारपुर के समीप अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर (डब्ल्यूबी 37 डी 7417 व डब्ल्यूबी 54 डब्ल्यू 6095) को जब्त कर लिया गया। इसके बाद माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने दोनों ट्रैक्टरों के विरुद्ध नाला थाना में मामला दर्ज कराया। वहीं माइनिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्द...