गोड्डा, मई 23 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के रौतारा चौक गली न 03 के मुहाने पर मुख्य नाला ओवरफ्लो हो गया है और कभी भी गंदे नाले का पानी गली, मोहल्ले में घुस सकता है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद इस नाले का पानी पूरे मोहल्ले में घुस गया था। यह नाला स्थानीय लोगों द्वारा आगे बाधित कर दिया गया है। पूर्व में नगर परिषद द्वारा नाले की सफाई कारवाई थी, लेकिन कुछ दबंग प्रवर्ती के लोग अपने घरों के आगे नाले के ऊपर मिट्टी भर देते है। जिससे आगे का नाला बाधित हो जाता है। फिलहाल स्थिति यह है कि यह नाला पूरी तरह से भर गया है। यह भी पढ़ें- मस्जिद के रास्ते में जल-जमाव से नमाजियों की बढ़ी परेशानी गंदे पानी के आगे जाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। इस मामले में नगर परिषद के जमादार सुमन कुमार से हुई बात में उन्होंने बताया की पूरे शहर के नाले की व्यापक सफाई हो रही ...