बागपत, जून 1 -- बागपत। बागपत शहर के पुराना कस्बा और माता कालोनी के बीच एक नाला गुजर रहा है। यह नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले की सफाई न होने की वजह से हर समय गंदगी से अटा रहा था। सबसे बड़ी बात है कि नाले पर लेंटर न होने की वजह से वहां खंभा डाला गया है। मोहल्ले के लोग उससे होकर गुजरते है। कई बार लोग नाले में गिरकर चोटिल भी हो चुके है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नाला मोहल्ले के लिए मुसीबत बन गया है। गंदगी होने की वजह से एक तो संक्रामक रोग फैलने से लोग बीमार हो जाते है, दूसरी ओर नाला पार करने के लिए हर समय चोटिल होने का खतरा रहता है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लोगों ने खुद ही नाले पर एक टूटा हुआ खंभा डाला हुआ, जिससे मजबूरीवश आना-जाना करते है। नाला बहुत गहरा होने के कारण हर समय बच्चे और बड़े के गिरने का खतरा रहता है। ब...