शाहजहांपुर, मई 15 -- तिलहर। नाला चोक होने से सड़कों पर गंदा पानी भरने से नाराज निजामगंज गोटिया के लोग शुक्रवार दोपहर नगर पालिका पहुंचे। पालिका कर्मचारियों पर समस्याओं की अनदेखी का का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने लोगों को कार्यालय बुलाया और उनकी समस्याएं सुनीं। संजीव कुमार ने बताया कि मुख्य नाला बंद पड़ा है जिस कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। ईओ ने सफाई निरीक्षक राजीव कुमार को तत्काल पंपिंग सेट लगाकर गलियों में भरा पानी निकलवाने और बंद नाले को साफ कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पवन कुमार, मोहित, शोभित कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नाला अतिक्रमण से वार्ड में जलजमाव, लोगों में आक्रोश यह भी पढ़ें- घटिया नाला निर्माण को लेकर वार्ड वासियों में आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...