जामताड़ा, जून 5 -- नाला, प्रतिनिधि। 1 से 30 जून तक चलने वाले खेत बचाओ अभियान का आयोजन गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर पंचायत में किया गया। जिला कृषि कार्यालय जामताड़ा के आदेशानुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर पंचायत में इस अभियान के तहत किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी बताई गईं। ज्ञात हो कि बीटीएएम गंगाधर मंडल ने इस अभियान के उद्देश्यों में संतुलित उर्वरक का उपयोग, मृदा को स्वस्थ रखने, पारंपरिक कृषि के साथ-साथ कृषि कार्यों में वैज्ञानिक पद्धति का समावेश करने आदि जानकारी दी गई। इसके अलावा कम बारिश में अच्छे प्रजाति के बीजों का चयन करने की नसीहत दी गई। अभियान में सभी किसानों को उपयोगी फसलों को बढ़ावा देने जिनमें मडुवा, मक्का, अरहर, मूंग आदि फसलों का लाभ लेने की बात बताई गई। यह भी पढ़ें- खेत बचाना हो तो जैविक खाद का करें उपयोग : बीटीएम कार्...