बक्सर, जून 14 -- डुमरांव। शहर के महाराजा पेट्रोल पंप के पास मुख्य रोड पर टूटे पुल की मरम्मत तो कर दिया गया है। लेकिन नाला की व्यवस्था दुरूस्त नहीं की गई है। पेट्रोल पंप से बाईपास रोड की ओर से जाने वाले नाला पर अतिक्रमण कर लिया गया है। नाला के ऊपर स्थाई पानी टंकी बना दिया गया है। जिससे नाला की चौड़ाई कम हो गई है। नाला का पक्कीकरण नहीं किया गया है। इससे उसका अतिक्रमण होने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में नप ईओ राहुल धर दुबे व स्वच्छता पदाधिकारी राजीव कुमार से बात की गई। तो उन्होंने कहा की सेंट्रल नाला हो या नाली, जिस पर अतिक्रमण होगा उसे नोटिस किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर नगर पंचायत : दस माह से फाइलों में कैद है सड़क-नाला निर्माण योजना जो कच्चा नाला है, उसे पक्कीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...