कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 में कई स्थानों पर नाले पर ढ़क्कन नहीं है। ढ़क्कन नहीं होने के कारण नाला खुला रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। गंदगी और बदबू के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के गामीटोला, बारीक चौक आदि मोहल्लों में स्थिति यही है। स्थानीय निवासी कृष्णा साह, गणेश साह, सिद्धार्थ गुप्ता, राजू मांझी आदि ने बताया कि खुले नाले पर ढ़क्कन लगाने को लेकर नगर निगम व स्थानीय पार्षद का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। नाला खुला रहने के कारण लोग कूड़ा-कचरा भी नाले में ही फेंक देते हैं। इस कारण नाला जाम होने के कारण जलजमाव की समस्या का सामना भी लोगों को करना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद रूबी देवी ने कहा कि हाल के दिनो...