लखीसराय, फरवरी 26 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुरानी बाजार में नाला के निर्माण से लोगों में प्रसन्नता देखी जा रही है। इस नाला निर्माण का कार्य अधूरा रह गया था। बीच में गंदा जल निकलकर संपर्क सड़क पर जमा हो जाता था। आने-जाने वालों को कठिनाई झेलनी पड़ती थी। नाला का निर्माण होने से अब सड़क पर पानी जमा नहीं हो रहा है और लोगों ने प्रसंन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...