सहारनपुर, फरवरी 14 -- नगर पालिका द्वारा अंबाला रोड पर कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य की दीवार गिरने के बाद शनिवार को ईओ राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी। हिंदुस्तान समाचार पत्र ने अपने शनिवार के अंक में नाले की दीवार के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाला निर्माण में किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंबाला रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण शनिवार को ईओ राजीव कुमार नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ अंबाला रोड स्थित निर...