मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद द्वारा भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक बनाए जा रहे नाले में भ्रष्टाचार की बू आने पर सभासद प्रियांक कुमार सभासद पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। सभासद जहां खुद को भाजपाई होना बताया वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि सभासद का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है और न ही पार्टी की सदस्यता है। यह भी पढ़ें- वारिसलीगंज में नाला निर्माण में अनियमितता की हुई जांचप्रियांक कुमार की पृष्ठभूमि नई मंडी क्षेत्र निवासी प्रियांक कुमार निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 16 द्वारिकापुरी से सभासद के पद पर निर्दलीय लड़े थे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाई थी। प्रियांक कुमार का कहना है कि सभासद निर्वाचित होने के बाद वह भाजपा पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ...