भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम के वार्ड नंबर 13 में नाला निर्माण में बिजली पोल के कारण बाधा उत्पन्न होने का पत्र पार्षद रंजीत कुमार ने नगर आयुक्त से की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि परबत्ती चौक से तारा मंदिर होते हुए शनि धाम तक नाला निर्माण हो रहा है। इस निर्माण में बिजली के छह पोल बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस कारण बिजली विभाग में आवेदन दिया गया था, लेकिन कहा गया कि निगम से इस संबंध में पत्र नहीं मिला है। पार्षद ने बिजली कंपनी को पत्र लिख पोल हटाने का निर्देश देने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण में बिजली पोल से बाधा यह भी पढ़ें- जलनिकासी में बाधा बने क्षतिग्रस्त मैनहोल को जल्द दुरुस्त करें : नगर आयुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...