मिर्जापुर, मई 31 -- अहरौरा। नगर पालिका परिषद अहरौरा के वार्ड नंबर छह नई बाजार में बनवाए जा रहे नाले के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने की खबर नगर पालिका के एक नामित सभासद ने वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं इसकी जानकारी होते ही अधिशासी अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के अंदर जवाब न मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका नई बाजार वार्ड में चकिया रोड के बगल में नाला का निर्माण कराया जा रहा है। उसके निर्माण में दोयम दर्जे की गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। पता चला है कि नामित सभासद महेन्द्र अग्रहरि ने एक वीडियो वायरल कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप कार्यदाई संस्था पर लगाया है। इसकी जानकारी होते ही नगर के लोगों ने अधिश...