मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- शहर के वार्ड संख्या 33 में हो रहे नाला निर्माण में काफी अनयमितता और खामियां प्रकाश में आई है। यहां पर जल निकासी व्यवस्था, निर्माण तकनीक और सामग्री की गुणवत्ता में गंभीर खामियां मिली है। इस मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्रवाई करते हुए जेई कपिल कुमार को तीन वार्डों के कार्यों से हटा दिया है। वहीं स्पष्टीकरण मांगा है। उधर ठेकेदार के वेतन पर भी रोक लगा दी है। वार्ड संख्या 33 की महिला सभासद सीमा जैन ने पिछले दिनों पत्र लिखकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरूप से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रजवाहा रोड पर श्मशान घाट के से बालाजी मंदिर मार्ग चौराहे तक किए जा रहे नाला निर्माण में काफी अनियमितता और खामियां है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा गत 17 दिसंबर मौके पर पहुंच कर निर...