मथुरा, अप्रैल 9 -- नगर के मुख्य कैलाश मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए गए नाला निर्माण में अनियमितता के चलते दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आरोप है कि ठेकेदार ने मानकों को ताक पर रखकर निर्माण किया। इससे नाले का पानी दुकानों की नींव तक पहुंच गया और पांच दुकानों में दरारें आ गईं। कस्बे के चन्द्रप्रकाश पांडेय, तारकनाथ पांडेय, गणेश, राजीव उपाध्याय, खूबीराम पांडेय, आनंद कुमार व मुकेश पचौरी ने बताया कि निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा गया और न ही पानी निकासी का उचित ढलान बनाया गया। इसके चलते दुकानों की दीवारें चटक गईं और गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। दुकानदारों ने जिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग, एसडीएम महावन व नगर पंचायत बलदेव को शिकायत देकर जांच और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि करीब दस लाख रुपये से अधिक का नुकसा...