सीतामढ़ी, जून 19 -- बैरगनिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 स्थित बाबा लाल दास मठ रोड में निर्माणाधीन आरसीसी नाला निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वार्ड पार्षद गुड्डी कुमारी ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा संबंधित संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि नाला निर्माण कार्य मनमाने और घटिया तरीके से कराया जा रहा है, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई और जांच भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिणामस्वरूप न तो नाला निर्माण कार्य पूरा हो पाया है और न ही सड़क का पीसीसी निर्माण शुरू हो सका है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण के द...