संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में जल निकासी के लिए केवल परियोजनाएं बनती रही, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका। सरैया से लेकर डीघा बाईपास तक हाईवे के किनारे नाला निर्माण का खाका खींचा गया। इस नाला निर्माण के बाद आधे शहर का पानी इसी रास्ते निकाल कर इंडस्ट्रियल एरिया तक होते हुए आमी नदी में मिलाया जाना था। वर्ष 2024 में शहर में नाल निर्माण के लिए चेयरमैन स्तर से कार्य योजना तैयार की थी, लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। दो सत्र की बारिश निकल गई। फिर भी हाईवे के किनारे का नाला नहीं बन सका। इसका खामियाजा लोगों को हर बारिश में झेलना पड़ रहा है। हालत यह होती है कि जल भराव हो जाता है। सामान्य दिनों में नालियों का पानी बजबजाता रहता है। शहर में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। हाईवे जब नहीं बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.