हापुड़, जुलाई 1 -- आगामी कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों व आम शिवभक्तों को बेहतर सुविधा देने के लिए हापुड़-मेरठ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने बड़ा कदम उठाया है। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे जलभराव व गंदगी से राहत देने के लिए सांसद ने डीएम हापुड़ को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने सड़क के दोनों तरफ पक्के नाले के निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। सांसद अरुण गोविल ने पत्र में कहा कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उचित जल निकासी (ड्रैनेज सिस्टम) न होने के कारण मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में नालों का अभाव है, जिसके चलते फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त गंदा पानी और बारिश का पानी लगातार सड़कों पर जमा रहता है। यह भी पढ़ें- नालों की बदहाली पर मंत्री, मेयर नाराज, 5 जुलाई तक का अल्टीमेटम इससे...