उरई, मई 4 -- उरई। मोहल्लेवासियों ने जलभराव की समस्या से परेशान होकर जिला अधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए मानक के अनुरूप नाला निर्माण की मांग की है। सोमवार को मवई रोड सुशील नगर निवासी मोहल्ले वासियों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर बताया कि नगर में सड़क किनारे बन रहे नाले का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे जल निकासी की समस्या बनी रहेगी। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि नाले की गहराई और चौड़ाई तय मानकों से कम रखी जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण भी बाधा बना हुआ है। इससे भविष्य में जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- नाला बंद करने से नाराज मुखिया धरने पर बैठे मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से जांच कराकर मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराने और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस दौरान ...