नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल, संवाददाता। विकासखंड रामगढ़ के ग्राम हली (शेरा) के ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता हेम आर्य के नेतृत्व में डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर गांव में अधूरे पड़े नाला निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले नाले का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो किसानों की जमीन और आवासीय क्षेत्र को फिर से भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।ग्रामीणों के अनुसार 11 जुलाई 2023 को हुई अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना में गांव के कई किसानों की कृषि भूमि तथा गौशालाएं बह गई थीं। इसके बाद तत्कालीन डीएम वंदना और मंत्री रेखा आर्य ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था। यह भी पढ़ें- तेज बारिश से बड़ा बाजार सौंदर्यीकरण कार्य ठप निरीक्षण के दौरान गांव के मध्य करीब 200 मीटर लंबा पक्का नाला बनान...