बलरामपुर, अप्रैल 15 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के नई बाजार चौक में गंधेली पुलिया से नकटी नाला तक लगभग 640 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य पांच माह बाद भी अधूरा पड़ा है। 19 नवंबर 2025 को शुरू हुए इस करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट में अब तक केवल करीब 350 मीटर ही नाला बन पाया है, जिससे कार्य की धीमी गति पर सवाल उठ रहे हैं। निर्माण कार्य को तीन चरणों में विभाजित किया गया है, लेकिन प्रगति बेहद सुस्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार मौके पर दिखाई नहीं देते, जबकि अधिकारी केवल औपचारिक निरीक्षण कर लौट जाते हैं। अवर अभियंता व उतरौला उपजिलाधिकारी अभय सिंह भी निरीक्षण कर नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। नई बाजार नगर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां नाला निर्माण के कारण खुदी सड़कों से व्यापार बुरी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.