औरैया, फरवरी 18 -- अजीतमल। जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम बम्बानी निवासी सुधीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार रात करीब आठ बजे अजीतमल तिराहे पर सरकारी नाले का निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान एक नामजद व्यक्ति वहां पहुंचा और घर के सामने मिट्टी न हटाने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...