उरई, मार्च 20 -- कदौरा। नगर में सीवरेज व जलनिकासी योजना के तहत कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का शुक्रवार को उपजिलाधिकारी/प्रभारी ईओ मनोज कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। नगर पंचायत द्वारा जलभराव और निकासी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिससे नगर वासियों को बरसात के समय होने वाले जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार ने अवर अभियंता शिरोमणि राजपूत एवं नगर पंचायत टीम के साथ निर्माण स्थल का बारीकी से जायजा लिया।इस दौरान अवर अभियंता द्वारा नाले की लंबाई, चौड़ाई और गहराई की नाप-जोख कराई गई। उपजिलाधिकारी मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.