मिर्जापुर, जून 3 -- अहरौरा। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद अहरौरा के नई बाजार वार्ड में लगभग दो करोड़ की लागत से बन रही नाली के निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच तीन सदस्यीय टीम बनाकर कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच आख्या से तीन दिनों में अवगत कराने को कहा है। विधायक ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि अहरौरा में सीवरेज एवं जलनिकासी योजना अंतर्गत 1.98 करोड़ की लागत से मनोज कुमार के मकान से भंडारी देवी मंदिर के नहर तक नाला निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विधायक ने नाला निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण आरोप है कि नाला निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाते हुए स्थानीय गिट्टी, भक्सी और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। यही नहीं निर्माण में कहीं भी छ...