सीवान, मार्च 18 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। सीवान गोपालगंज बुडको द्वारा नगर पंचायत हसनपुरा में निर्मित होने वाले आरसीसी नाला कार्य को ले मंगलवार को बुडको के एसडीओ व नपं के कार्यपालक पदाधिकारी ने निरीक्षण किया। जांचोपरांत पदाधिकारियों ने कहा कि रामनवमी व चैती छठ पूजा बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने संवेदक मिथलेश भारती को मैटेरियल वगैरह भंडारन कर रामनवमी बाद कार्य में तेजी लाने को कही है। जहां बुडको द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना 2025-26 अन्तर्गत स्टेट हाइवे-89 हसनपुरा चट्टी से लेकर बाजार होते हुए हसनपुरा स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा तक दोनों तरफ चार चार फुट आरसीसी नाला निर्माण कार्य बुडको द्वारा कराया जाना है. कार्यस्थल पर कार्य प्रारम्भ करने के दौरान पाया गया था कि कार्य स्थल पर स्थानीय ग्...