भदोही, अप्रैल 18 -- सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर पांच पंडित दीनदयाल नगर में नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। चेयरमैन विनय चौरसिया के निर्देश पर स्थानीय सभासद एवं नागरिकों द्वारा शुभारंभ हुआ। इस दौरान विनय चौरसिया ने बताया कि पूर्व में सभासद द्वारा नाला निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही धन आ गया है। ऐसे में करीब दो सौ मीटर लंबा नाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब पंद्रह लाख 36 हजार की लागत से नाला बनने से लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस मौके पर सभासद शिव प्रसाद उपाध्याय ,आलोक मिश्रा, पप्पू, विनय, प्रमोद, सुमन, लल्ला आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- दो करोड़ में बनेगा नाला, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...