उरई, फरवरी 2 -- कोंच। कोंच के ग्राम खैरी में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण कार्य स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार न होकर मनमाने ढंग से दूसरी जगह कराया जा रहा है, इससे गांव की सड़कों, जल निकासी व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्राम खैरी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोंच को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गलत स्थान पर हो रहे नाला निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार नाला निर्माण हुल्की माता मंदिर के तालाब से प्रारंभ होकर प्राथमिक विद्यालय होते हुए घनश्याम के खेत से बम्बा तक किया जाना था, जिससे पूरे गांव की जल निकासी सुचारू हो सके ...