सहरसा, जनवरी 16 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांठो में नाला जाम की समस्या से आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंचायत के वार्ड संख्या 15 एवं 16 अंतर्गत गांव का मुख्य नाला पूरी तरह जाम हो जाने के कारण जलनिकासी बाधित है, जिससे पानी मुख्य सड़क पर फैल जाता है। लगातार हो रही परेशानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसी सड़क पर एकजुट होकर प्रदर्शन भी किया और प्रशासन से अविलंब समाधान की मांग की। इस गंभीर समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य परितोष कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर को लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में नाले की तत्काल उड़ाही कराए जाने की मांग की गई है। ग्रामीण कपिलेश्वर पोद्दार, संजय पोद्दार, पुशो मुखिया, गणेश मुखिया, पप्पू राय, लाल मुखिया, सुभान मियां, नवल किशोर शर्मा, रोशन पोद्दा...