रुडकी, मार्च 19 -- क्षेत्र के महेवड़ कला गांव से इमलीखेड़ा जाने वाली सड़क पर नाला चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलभराव के चलते सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें दोपहिया व चौपहिया वाहन फंस रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दो सप्ताह से नाला चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा है। इसके चलते सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और आवागमन में दिक्कत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...