रुडकी, मई 10 -- नगर पंचायत पिरान कलियर में बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर नाला चोक होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी भरने से जायरीन और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मेन रोड से बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर पिछले पांच दिनों से नाला बंद पड़ा है, जिससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। साबिर पाक की जियारत के लिए आने वाले जायरीन को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी नौशाद, किशन, महबूब, मुहब्बत, दिलशाद, मनोज, सुधीर, आशिक, नोमान, पिंटू, शोएब और मोनिस ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छर और मक्खियां पनप रही हैं, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक नाले की सफाई नहीं कराई गई। नगर पंचायत के ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने ...