फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नाला चोक होने से नेकपुर के मुख्य रोड पर जलभराव हो गया। यह रास्ता मसेनी के लिए शार्टकट है। पांच हजार की आवादी को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव को देखते हुये पालिका की टीम पहुंची और पाीन निकालने का प्रयास किया। आस पास के लोग जलभराव से पूरे दिन परेशान रहे। कोल्डस्टोरेज के पास से जो रोड मसेनी के लिए गया हुआ है उस पर जलभराव से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर एक फुट से अधिक पानी चल रहा था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नाले के पास जो पुलिया है वह चोक हो गयी है जिसके चलते जलभराव की समस्या खड़ी हो गयी। इस पर पालिका को जानकारी दी गयी। पूर्व में भी जलभराव हो चुका था। मोहल्ले वालों का कहना है कि आए दिन जलभराव होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पालिका की ओर से ठोस इंतजाम नहीं क...