फतेहपुर, जनवरी 24 -- खागा। नगर के जीटी रोड बाजार में पुरानी सब्जी मंडी व माहेश्वरी मार्केट एरिया में नाले का गंदा पानी भरने से लोगों में काफी आक्रोश है। बीते काफी समय से गंदा पानी जीटी रोड व फुटपाथ के साथ दुकानों के सामने भरा है। नाला चोक होने के कारण ऐसी स्थिति बनी है। एक मकान के भीतर से नाला जाने के कारण नाले की समुचित सफाई नहीं हो पा रही है। बीते कई सालों से जीटी रोड में एक नाले के कारण आए दिन गंदा पानी रोड व दुकानों के सामने भर रहा है। बीते एक सप्ताह से नाला पूरी तरह चोक होने से स्थिति बदतर हो गई। शनिवार को व्यापारी व सभासदों ने नगरपंचायत कार्यालय पहुंचकर नाले की सफाई की मांग की। शनिवार को निकाय अध्यक्ष गीता सिंह व ईओ देवहूती पांडेय मामले को लेकर एसडीएम अभिनीत कुमार के पास पहुंचीं। वहां बताया गया कि एक व्यक्ति के विरोध के कारण बीते का...