संभल, अप्रैल 8 -- कस्बे के मुख्य चौराहे पर नाले की सफाई न होने से जल निकासी बाधित हो गई है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। सड़क और नालियों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि मैन चौराहे की पुलिया लंबे समय से साफ नहीं कराई गई है, जिससे नाला पूरी तरह चोक हो गया है। नतीजतन बारिश और घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा और सड़कों व गलियों में जमा हो रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। समस्या से परेशान होकर कस्बे के लोगों ने बीडीओ से शिकायत की है। प्रेम शर्मा, पंकज गुप्ता, टिंकल, पूरन, सुभाष, बनवारी, धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.