आजमगढ़, जून 29 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवसृजित नगर पंचायत में मानसून से पूर्व सफाई न होने से जगह-जगह चोक हुए नाले और नालियां बजबजा रही है। जिससे नगर वासियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वहीं शासन के निर्देश के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। नवसृजित नगर पंचायत की आबादी करीब 25 हजार 733 है। इस नगर में कुल 16 वार्ड हैं। नगर में जलनिकासी के लिए 18 नालों और 30 नालियों का निर्माण कराया गया है। नगर की साफ-सफाई के लिए 71 सफाई कर्मियों की तैनाती हुई है। इसके बाद भी नगर के मोहल्लों में न तो नियमित सफाई होती है और न ही कूड़े का उठान होता है। नगर वासियों का कहना है कि जो नाले और नालियां बने हुए हैं, उनमें से अधिकतर का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। आधे-अधूरे नाले और नालियां बनाकर छोड़ दिए गए हैं। जिससे कई स्थानों पर कच्चे...